फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बनकर तहसीलदार को ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी बनकर एक युवक ने तहसीलदार से ठगी का प्रयास किया। तहसीलदार को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अमेजन गिफ्ट कार्ड का लिंक भेजते हुए 10 कार्ड भुगतान करने की बात कही गई। आशंका होने पर तहसीलदार ने जानकारी की तो पूरा मामला साइबर अपराध का निकला। उन्होंने शहर कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तहसीलदार बालकृष्ण सिंह ने बताया कि 22 मई को उनके व्हाट्सएप पर डीएम मनोज कुमार की फोटो लगे व्हाट्सएप अकांउट से मैसेज आया। इसमें अमेजन गिफ्ट कार्ड का लिंक भेजते हुए 10 कार्ड का भुगतान मांगा गया। उन्होंने व्हाट्सअप चैट के जरिए नाम पूछा तो मैसेज करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को डीएम मनोज कुमार बताया। बाद में अफसरों से बात करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। डीएम की फोटो लगाकर छल के माध्यम से डीएम की ख्याति को नुकसान पहुंचाने पर तहसीलदार ने कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही व्हाट्सएप पर हुई चैट का प्रिंट आउट भी सौंपा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल से कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें