फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवर और 30 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कुम्हड़ौरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर 30 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। तीन चोर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

रामहेत मंगलवार की रात भोजन करने के बाद परिवार समेत घर के आंगन में सो गया। देर रात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। इसके बाद कमरे के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये, आठ तोले सोने के आभूषण व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मुख्य गेट के दरवाजे की कुंडी खोलकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह परिजन जागे तो ताले टूटे व माल गायब देखा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। पड़ोस में रहने वाले ग्राम प्रधान के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हो गए है। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि बसरिया जनपद झांसी निवासी उसकी पुत्री सीता शादी में शामिल होने आई थी। उसका पूरा जेवर चोर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें