फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप पलटी

विज्ञापन
हाईवे में पिकअप पलटने से बिखरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा नाले के पास तेज रफ्तार पिकअप बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप पर लदीं कोल्ड ड्रिंक की बोलते सड़क पर बिखर कर टूट गईं।
विज्ञापन

एक पिकअप शनिवार को कोल्ड ड्रिंक लादकर महोबा आ रही थी। हाईवे पर सुगिरा नाले के पास सड़क पर अचानक बकरी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप चालक संतुलन खो बैठा। इससे पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। दुुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पिकअप में फंसे चालक कल्लू व उसके साथी को बाहर निकाला। पिकअप पलटने से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे हजारों का नुकसान हुआ। साथ ही बकरी की मौत हो गई। घंटों बाद पिकअप को हाईवे से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें