कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के मुख्य बाजार का मुआयना करने पहुंचे एएसपी आरके गौतम का पारा वहां सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण देखकर चढ़ गया। उन्होेंने स्थानीय पुलिस अफसरों से नाराजगी जताते हुए बाजार व मुख्य सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एएसपी ने पुलिस बल के साथ कुलपहाड़ की गोढ़ी चौराहे से बस स्टैंड व पालीवाल मार्केट तक पैदल निरीक्षण किया। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों और मकान के बाहर रखे सामान को देखकर नाराजगी जताई। बाद में मुख्य बाजार में जाकर दुकानों की स्थिति देखी। पटरी दुकानदारों के मुख्य सड़क पर दुकान लगाकर बैठने पर आपत्ति जताई। उन्होंने थाना प्रभारी उमेश कुमार को सड़क से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।