फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से एसबीआई में लगी आग

विज्ञापन
बैंक में लगी आग पर काबू पाता दमकलकर्मी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा कबरई में सोमवार की सुबह 10.15 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख बैंक में मौजूद कर्मचारी व लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बैंक में रखे जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर समेत 15 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन

होली के अवकाश के चार दिन बाद सोमवार को बैंक खुले। एसबीआई में बैंक खुलते ही जमा-निकासी के लिए खाताधारक पहुंच गए। इसी दौरान अचानक बैंक में लगे एससी से चिंगारी व धुआं निकलने लगा। सभी लोग बैंक के बाहर निकल आए। बैंक में मौजूद विजयपाल, ओमकार, संदीप ने बताया कि बैंक में अग्निशमन यंत्र रखे थे। समय रहते यदि बैंककर्मी इसका उपयोग करते तो आग पर काबू पाया जा सकता था। बैंककर्मियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। महोबा से फायर बिग्रेड पहुंचने में एक घंटा लग गया। दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बैंक के दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी, फर्नीचर समेत कीमती सामान जल गया। सीओ सिटी राम प्रवेेश राय ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शाखा प्रबंधक अंकुर कुमार का कहना है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। 15 लाख का नुकसान हुआ है। नकदी और लॉकर सुरक्षित है।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि आग लगने से खाताधारकों को दिक्कत नहीं आएगी। उनका सारा डाटा ऑनलाइन फीड है। जो सामान जल गया है उसे सही कर तीन दिन में दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी ग्राहकों को पहले की तरह सभी सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें