पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी थानाक्षेत्र के गुगौरा गांव में पिता द्वारा रुपये न दिए जाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सात वर्ष पहले छोटे भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी। दूसरे बेटे की मौत से अब घर का चिराग बुझ गया।
गुगौरा गांव निवासी सीताराम चतुर्वेदी के दो पुत्र व दो पुत्रियां थीं। सबसे छोटे पुत्र ने सात वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। बड़े पुत्र उमेश (30) ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि उमेश ने उससे रुपये मांगे थे। फसल का पैसा न मिलने पर उसे बाद में पैसे देने की बात कही थी। जिससे वह नाराज हो गया ता। मृतक की शादी हो चुकी थी लेकिन अभी कोई संतान नहीं थी।