कुलपहाड़ (महोबा)। सिरमौर गांव में दपंती के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज पति ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से वृद्घ मां व बाप का सहारा छिन गया।
विश्वनाथ राजपूत का पुत्र रूप सिंह (25) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी गुड़िया से विवाद हो गया। इसके बाद गुड़िया अपने मायके रजपुरा मध्यप्रदेश चली गई। इससे नाराज विश्वनाथ ने कमरे में पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मां ने बताया कि बहू मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। रूप सिंह ने मायके जाने से मनाकर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। बहू के जाने के बाद बेटे ने फांसी लगा ली।
घटना के समय पिता किसी कार्य से गौरहारी गांव गया था। सूचना पर पत्नी शाम को वापस ससुराल लौट आई। उसका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की एक डेढ़ वर्ष की पुत्री माही है। परिवार में एकमात्र कमाने वाले इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।