फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी के आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में दिनदहाड़े चोरों ने रिटायर्ड रेलवेकर्मी के आवास से 80 हजार रुपये समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अजनर निवासी हरप्रसाद कुशवाहा सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी है। शनिवार की शाम पांच बजे वह मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में चले गए। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 80 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए।
लौटने पर घटना की सूचना यूपी 112 व थाना पुलिस को दी गई। बताया कि भवन निर्माण के लिए बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर रखे थे। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष मलखान सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें