फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडें चटकने पर 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पचपहरा गांव निवासी मूरत सिंह का पड़ोस के ही अमरचंद्र से कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। अमरचंद्र की ओर से तेजप्रताप समेत एक दर्जन लोगों ने मूरत सिंह व उसके परिजनों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
इसमें मूरत सिंह, उसके पिता व परिवार के दस लोग घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के अमर चंद्र ने मूरत व उनके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। जिससे अमरचंद्र व उसके भाई खेमचंद्र घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की तहकीकात कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें