फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। हेलमेेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी रामकुमार रविवार की सुबह महोबा से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल हो जिला अस्तपताल भर्ती कराया गया। इसी तरह बसौरा निवासी प्रांशु, बघारी निवासी गोकुल, मलकपुरा निवासी रामभरोसे , चरखारी बाईपास निवासी कुंजबिहारी , डढ़हत निवासी अरविंद, पहरा निवासी मत्तीदेेवी, लवकुश नगर तिराहा निवासी सुरेंद्र , नैकानापुरा निवासी सुमनरानी, ललता भवन निवासी सपना व किदवईनगर निवासी रिजवान अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें