फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
राहुल राय की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के अंदर व्यस्ततम मार्ग में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर अमृत कॉलोनी निवासी राहुल राय (18) रविवार की शाम साथी अंकित (25) के साथ स्कूटी से हमीरपुर चुंगी की ओर गया था। लौटते समय कचहरी के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राहुल की मौत हो गई। साथी अंकित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें