महोबा/कुलपहाड़। अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली कुलपहाड़ के बम्हौरी गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र साहू की पुत्री गायत्री (16) खेत पर जानवरों के लिए चारा काटने गई थी। तभी उसे किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।
घर पहुंचते ही किशोरी अचेत होकर गिर गई। तब परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह पठनापुरा लवकुश नगर निवासी मनीषा (08) व किदवईनगर निवासी मिन्नी (80) की सर्प के डसने से मौत हो गई। (संवाद)