महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव निवासी सिद्घा (20) बाइक से किसी कार्य से रविवार की शाम महोबा आ रहा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया गया।
इसी तरह मोचीपुरा कबरई निवासी पवन, टोलासोयम निवासी राकेश, आलमपुरा निवासी नरेश व मौदहा निवासी रजनी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)