फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार को फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हर रविवार को फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगेगा। जिसकी शुरुआत 19 से होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि फिर आरोग्य स्वास्थ्य मेला शुरू किया जाएगा। मेलों के प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था सहित एक कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में मिलेंगी यह सुविधाएं
जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वालों की बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा दी जाएगी। नि:शुल्क जांच होंगी। नसबंदी के लिए पंजीकरण आंखों की नि:शुल्क जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निशुल्क वितरण, गर्भावस्था, प्रसव कालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श, बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने सहित अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें