फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की सीधी भिड़ंत में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में बांदा तिराहे के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कबरई में भर्ती कराया गया। इसी तरह अन्य दुर्घटनाओं में यातायात अधीक्षक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव निवासी राजेश परिवार की राजाबाई व रामाधार के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी बांदा तिराहे के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार विक्रम, उसकी पत्नी पार्वती व पुत्र अंशु निवासी सुनैचा घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कबरई में भर्ती कराया गया।
रोडवेज के यातायात अधीक्षक एके जैन बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। तभी साहू पेट्रोल पंप के समीप दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना पर एआरएम हेमंत मिश्रा ने जिला अस्पताल में यातायात अधीक्षक का हालचाल लिया। इसी तरह करहरा निवासी भुजबल, बिलवई निवासी आकाश, बेलाताल निवासी आशीष व मौदहा निवासी हुसैन बक्स अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें