महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद कानपुर के गुरवा खोड़ा निवासी शोभित (30) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में कस्बा कबरई के समीप एकाएक अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया।
इसी प्रकार थाना लवकुश नगर के मिढ़का गांव निवासी शैलेंद्र (22) किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरकर घायल हो गया। इसी तरह बम्हौरी कला निवासी बाबू (55), कल्याण सागर निवासी मोहनलाल (48) व बसौरा निवासी राकेश (40) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)