फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोकस सैंपलिंग: दो दिन में लिए गए 150 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना से बचाव व सतर्कता के लिए सैंपलिंग अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 2 नवंबर तक चलेगा। दो दिनों में टीम ने 150 सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन अभी इसका खतरा खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर को देखते हुए शासन ने फोकस सैंपल अभियान पर जोर देने को कहा है। शासन के निर्देश पर जनपद में 19 अक्तूबर से फोकस सैंपलिंग शुरू की गई। इसमें लोगों को काम के आधार पर बांटकर सैंपलिंग की तिथियां निर्धारित की गई हैं। रिक्शा, आटो, टेंपो, बस चालक, छात्र-छात्राएं, स्वीट शाप, रेस्टोरेंट, जेल, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी व अधिकारी, दुकानदार इत्यादि का शामिल किया गया है। सीएमओ ने बताया कि दो दिन में टीमों ने रिक्शा, टेंपो, बस स्टैंड व स्कूल कालेजों में सैंपल लिए। नमूने लेने के बाद आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को ब्यूटी पार्लर में नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें