फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 करोड़ से होगा श्रीनगर-बेलाताल मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
श्रीनगर-बेलाताल मार्ग में निर्माणाधीन कार्य - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर-बेलाताल सड़क का निर्माण 34 करोड़ रुपये के कराया जाएगा। शासन से बजट की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य से योजना के तहत 34 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसका कार्य मेरठ की कंपनी आरसीसी डेवलपर्स द्वारा कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण श्रीनगर के बेलाताल तिराहा से बेलाताल तक होना है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए खुदाई कार्य शुरू करा दिया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के जेई विनोद कुमार यादव का कहना है कि सात मीटर चौड़ी सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। जून 2022 तक यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। लोग दोपहिया व चार पहिया वाहनों से फर्राटा भर सकेंगे।
शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे
श्रीनगर बेलाताल सड़क चौड़ीकरण के कारण सड़क के दोनों ओर लगे बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा। अवर अभियंता पीके पांडे का कहना है कि इसके लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 बिजली के खंभों को हटाए जाने एस्टीमेट विभाग में जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें