फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
कस्बा जैतपुर में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसियों ने बुधवार को कस्बा जैतपुर में पदयात्रा निकाली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इस बार कांग्रेसियों ने जोरदार हुंकार भरी। कांग्रेसी भ्रष्टाचार हटाओ, काला किसान कानून खत्म करो, पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करो, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व बिजली दरें कम करो के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद रावत के नेतृत्व में कस्बे के अटल ज्योति इंटर कॉलेज से पदयात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चमन चौराहा पहुंची। कांग्रेस के नेता निर्दोष दीक्षित ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा, कहा कि जनता भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, महिला अत्याचार व पुलिस उत्पीड़न से तंग आ चुकी है। युवा नेता सागर सिंह ने कहा कि अब इस सरकार की विदाई जनता द्वारा तय की जा चुकी है। पद यात्रा में जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवनीत रावत, नीरज मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मामा भारती, छत्रपाल यादव, मोहन राजपूत, अखिलेश रावत, पूनम सेन, बबली, रानी गोस्वामी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें