फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे 34 लोगों के लिए गए सैंपल, सभी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक माह में विदेश से लौटने वाले 34 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह सभी सऊदी अरब, जर्मनी, यूएई, यूनाइटेड किंगडम से लौटे हैं। कोरोना पाजिटिव या लक्षणयुक्त विदेश यात्रियों को श्रीनगर के कोविड एल-2 अस्पताल में रखा जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी लहर की संभावना के बीच स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटने वालों और प्रवासियों की जांच तेज कर दी है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके चौहान ने बताया कि इस माह में अब तक जनपद में विदेश से लौटे 34 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी ब्लाक में रैपिड रेस्पांस टीमें गठित की गई हैं, जो कि बाहर से लौटने वालों की निगरानी कर रही हैं।
एपिडेमोलाजिस्ट डा. सुशील खरे ने बताया कि विदेश से लौटे यात्रियों के लिए श्रीनगर में 70 बेड कोविड अस्पताल (एल-2) को रिजर्व कर दिया गया है। गंभीर स्थिति से निपटने के लिए 20 बेड के आईसीयू की भी व्यवस्था है। जनपद में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर भी टीमें लगाई गई हैं। अभी तक इनमें से किसी के भी कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें