कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ में 12.5 करोड़ की लागत से तैयार फायर स्टेशन का सीएम ने वर्चुअल शुभारंभ किया।
कस्बे में 4,100 वर्ग मीटर में फायर स्टेशन का निर्माण कराया गया था। जिसका शुभारंभ होने पर अब जनता को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में डीएम मनोज कुमार ने कहा कि इससे आग पर समय से नियंत्रित किया जा सकता है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में100 लोगों को अग्निशमन सचेतक बनाया गया है। जिन्हें फायर सर्विस के लोगों ने प्रशिक्षित किया है। ये गांव में जाकर विभिन्न लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, एसपी सुधा सिंह, एसडीएम पीयूष जायसवाल आदि मौजूद रहे
बीते वर्ष अग्निकांड की हुईं 190 घटनाएं
कुलपहाड़। तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने से आग की घटनाओं में अधिक नुकसान हुआ है। पिछले साल 190 अग्निकांड हुए। जिसमें एक करोड़ 72 लाख 83 हजार 650 रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ जबकि चार लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू कर पांच लोगों की जांच बचाई।