फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जुटेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बहुजन समाज पार्टी 29 अगस्त को होने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने में तैयारी में जुट गई है। सम्मेलन में जिले की प्रत्येक विधान सभा से 2500-2500 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को पार्टी महासचिव कार से दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। वह दो घंटे तक जनपद में मौजूद रहेंगे। इसके बाद हमीरपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के कृष्णा मंडपम में 29 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पाटी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आ रहे हैं। रविवार को पार्टी महासचिव कार से झांसी से दोपहर 12 बजे महोबा पहुंचेंगे। इसके बाद सम्मेलन में 2022 में जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विधान सभा से करीब 2500-2500 कार्यकर्ता जुटेंगे। जिसको लेकर सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। 2022 में बसपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें