बैठक में बिजली-पानी की मांग रखते समाजसेवी शरद तिवारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। ईद-उल-अजहा, कावड़ यात्रा व सावन मेला को लेकर डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें धर्म गुरुओं से आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। लोगों ने त्योहार के दौरान बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति कराने की मांग की।
बैठक में समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ व व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने कहा कि त्योहारों पर बिजली व पानी की नियमित आपूर्ति कराई जाए। नियाज मोहम्मद ने कहा कि कुर्बानी के दौरान पानी जरूरी है। डीएम ने विद्युत विभाग व जल निगम के अधिकारियों को त्योहार के दिन नियमित आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
पालिका ईओ अवधेश यादव को निर्देश दिए कि बकरीद के दिन डिस्पोजल को ले जाने के लिए काले पॉलिथीन सहित वाहन लगाए जाएं। अफवाह व अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दी जाए। अपर एसपी आरके गौतम ने कहा कि किसी नए स्थान पर कुर्बानी न करें। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन, जसपाल सिंह, सफी मोहम्मद, अल्ताफ हुसैन, बदर फारूक हाशमी मौजूद रहे।