फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच राह खराब हुई बस, एक घंटे परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस खराब होने पर तीखी धूप में परेशान यात्री। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। महोबा से सवारियां भरकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस छह किमी चलने के बाद अचानक बंद हो गई। धूप व उमस के चलते यात्री परेशान रहे। एक घंटे बाद बस को ठीक कराया गया। इसके बाद रवाना हुई।
विज्ञापन

महोबा डिपो से एक सैकड़ा बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हैं। कुछ बसों को लंबे रूट पर दौड़ाया जा रहा है। कुछ बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। महोबा डिपो की रोडवेज बस 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी शहर से छह किलो मीटर आगे पीसीएफ गोदाम के पास बस अचानक खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर चालक ने रोडवेज प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद वर्कशॉप से कर्मचारी को भेजकर बस को दुरुस्त कराया गया।
इस दौरान एक घंटे तक बस खड़ी रही। आसपास हैंडपंप व दुकानें न होने के कारण पानी के लिए यात्री परेशान रहे। धूप के बीच पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। उधर, रोडवेज के एआरएम हेमंत कुमार मिश्रा का कहना है कि दिल्ली जा रही बस के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। मैकेनिक भेजकर बस को दुरुस्त कराते हुए गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन

यात्री रामप्रकाश का कहना है कि दिल्ली जाते समय रास्ते में बस खराब हो गई। पेड़ की छांव के नीचे बैठकर समय काटा। कबरई निवासी सरोज कहती हैं कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहीं थीं। बस खराब होने से समय से पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है।
महोबा डिपो से 118 बसों को विभिन्न मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है। इनमें से 116 बसें रोडवेज की हैं। दो बसें अनुबंधित हैं। अधिकांश बसों की स्थिति जर्जर है। इससे यह बीच रास्ते में ही दगा दे जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें