फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हाईवे पर लगाया एक घंटे जाम

विज्ञापन
नगर पंचायत कबरई कार्यालय के बाहर जाम लगाए महिलाएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। जलभराव से परेशान महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर में सड़क व नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। इस कारण रास्ते पर जलभराव रहता है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में गंदा पानी भरता है। सड़क व नाला निर्माण की मांग को लेकर कई बार नगर पंचायत से कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशारानी, सोना, वंदना, सूरजमुखी, अनुसुइया, गुड्डो, ज्ञानदेवी, कमलेश कुमारी, गोमती, रामरतन का कहना है कि जलभराव से उनका जीना मुश्किल हो गया है।
सड़क व नाला निर्माण न कराए जाने से आने वाले बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाएगी। एक घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। नगर पंचायत के ईओ वेद प्रकाश सिंह ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें