छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते प्राचार्य।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
प्राचार्य ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। शपथ ग्रहण विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता को बढ़ाता है। किसी शपथ को लेना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरुकता आती है। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना एक परिवार का नहीं पूरे राष्ट्र के मानव संसाधन का नुकसान करती है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एलसी अनुरागी ने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने और मोबाइल का प्रयोग न करने का अपील की। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. शक्ति सक्सेना, डॉ. डीके खरे, डॉ. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. सोवित गुप्ता, डॉ. अनवर आलम, हेमलता के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।