फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे खड़ी रही बस, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
डिपो में कर्मचारी से नोकझोंक करते यात्री। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। गुरुवार को बांदा जा रही महोबा डिपो की बस सवारियां भरकर एक घंटे तक खड़ी रही। परिचालक के न आने के कारण बस रवाना नहीं हो रही थी। इससे सवारियों के सब्र का बांध टूट गया और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने डिपों के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

गुरुवार को बस संख्या यूपी 95 बी 3250 दोपहर में सवारियां लेकर बांदा जा रही थी। बस में सवारियां ठसाठस भर गईं और चालक भी अपनी सीट पर बैठ गया। बस में परिचालक के नहीं पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दिल्ली से लौटे मुन्ना ने बताया कि वह बांदा जा रहे हैं। डिपो की बदइंतजामी की वजह से बस नहीं चल रही है। एक घंटा हो गया है। चालक आ गया लेकिन परिचालक नहीं आ रहा है।
भोपाल से लौटे पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि हम लोग कंडक्टर का इंतजार कर परेशान हो गए हैं। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर बस में परिचालक भेज दिया गया था। बीते दिन 40 संविदा चालक व परिचालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। कुछ कर्मचारी बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें