महोबा। अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिले की बैंकों के सहयोग से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अबतक 3,087 खाताधारकों को 63.41 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। डीएम ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में लाभार्थियों को बैंक से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर 210 खाताधारकों को 6.36 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना आदि के लाभार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण, अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष विवेक, उपायुक्त स्वत: रोजगार विमल द्विवेदी, आरसेटी निदेशक उमेेश कुमार मिश्रा, सुुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।