फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्द-मूंग की खराब फसलों के साथ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अतिवृष्टि से बर्बाद हुईं उर्द-मूंग की फसलों का सर्वे न कराए जाने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें बर्बाद हुईं फसलों का सर्वे कराकर बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

छिकहरा गांव निवासी वंशगोपाल यादव, प्रताप सिंह, बबलू गुरुदेव, ओमप्रकाश तिवारी, बृजराज सिंह, रमेश सिंह, रामदास सेन, रामसिंह, बृजमोहन, चंदन सिंह आदि किसानों ने एसडीएम मोहम्मद अवेश को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दस दिन पहले लगातार बारिश होने से खेतों में तैयार खड़ी उर्द-मूंग की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी।
जिसकी सूचना बीमा कंपनी को दी गई लेकिन आजतक फसलों का सर्वे नहीं कराया गया। फसल सड़ जाने से उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है। किसानों ने एसडीएम को खेतों में खराब हुई उर्द-मूंग व तिल की फसल दिखाई। सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि उनकी फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें