फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या के लिए घुमाएं ट्रोल फ्री नंबर, समाधान पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बिजली की समस्या है तो फोन घुमाइये, विभाग तत्काल आपकी समस्या दूर करेगा। शिकायत निस्तारण के लिए यूपी पावर कार्पोरेशन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

यूपी पावर कार्पोरेशन ने फोन उठाओ समाधान पाओ योजना के तहत विभाग ने उपभोक्ताओं को नई सुविधाओं की सौगात दी है। अब बिजली की समस्या आने पर उपभोक्ता सीधे टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं। अधीक्षण अभियंता आरएस गौतम ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक पहले लंबे समय तक समस्या लटकी रहती थी, उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की समस्या निस्तारण के लिए विभाग गंभीरता पूर्वक कदम उठा रहा है। उपभोक्ता ट्विटर और व्हाट्स एप पर भी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
इन नंबरों पर करें शिकायत
-1912 टोल फ्री नंबर
-18001803023 टोल फ्री नंबर
-8010957826 व्हाटस एप नंबर
- ट्विटर हैंडल- @DVVNLHQ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें