फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 29 Jul 2021 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

घटना से मां नूरजहां व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते पुत्र और पुत्री की मौत से मोहल्ले में गम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में श्रीनगर कस्बे के बजरंग कालोनी में पलंग पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। मां दोनों बच्चों को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के बजरंग कालोनी में मोहम्मद मुनीर किसी काम से दो दिन पहले अहमदाबाद गया था। मंगलवार की रात मां नूरजहां खाना खाने के बाद कमरे में अपने बच्चों के साथ सो गई। रात तीन बजे पलंग पर सो रही पुत्री तराना (10) को सांप ने डस लिया।

चीख-पुकार सुनकर बगल में सो रहा भाई अब्दुल रहमान (3) जागा तो उसे भी सांप ने डस लिया। नूरजहां के शोर को सुनकर पहुंचे पड़ोसियों के सहयोग से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। भाई-बहन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। घटना से मां नूरजहां व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते पुत्र और पुत्री की मौत से मोहल्ले में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें