फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्रता के साथ ढाले जीवन शैली

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद बहनें - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जनपद शाखा के तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति सरंक्षण से संस्कृति संरक्षण की ओर विषय पर सम्मेलन का आयोजन राम कथा मार्ग में किया गया। जिसमें चित्रकूट क्षेत्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी दुर्गेश नंदिनी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले संसार मे इतना अनियंत्रित सिस्टम नहीं था क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने आधारभूत गुणों मे स्थिर होकर जीवन यापन करता था। अंतर्मुखी होकर सबका सम्मान ख्याल रखता था। सभी को पवित्रता के साथ जीवनशैली को ढालना चाहिए। ब्रह्मकुमारी सुधा ने बताया कि हमारे संकल्पों का प्रभाव प्रकृति पर शत-प्रतिशत प्रभाव पड़ता है। सभी को प्रकृति के बचाने के लिए आगे आना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें