फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने 128 शक्ति केंद्रों पर चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपाइयों ने जिले के 128 शक्ति केंद्रों पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया। गांव-गांव में जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वालों से संपर्क कर उनका अनुभव जाना।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि जिले में निवास कर रहे पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को लेकर लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद किया। सर्वसमाज के लोगों ने सरकार के कार्यों की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने गुंडागर्दी व असुरक्षा का माहौल था। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। बिचौलिया-दलाल अब पैसे पर डाका नहीं डाल पा रहे हैं।
अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, कुलपहाड़ मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, शशांक गुप्ता, योगी सारस्वत, कौशल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें