महोबा। भाजपा प्रदेश संगठन की अनुमति पर नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर पदाधिकारियों व सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें 19 पदाधिकारियों और 42 मंडल सदस्यों की सूची जारी की गई है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अंकित शुक्ला, मयंक मिश्रा, पंकज गुप्ता, रोशनी वर्मा, संजय राजपूत व संदीप कुशवाहा को मंडल उपाध्यक्ष, दीपक राजौरे और तुलसीदास सविता को मंडल महामंत्री, अभिषेक परमार, धीरेंद्र राठौर, दीपक गुप्ता, सुनीता वर्मा, विनीता गोस्वामी व संतोष प्रजापति को मंडल मंत्री, महेंद्र यादव को मंडल कोषाध्यक्ष, अनुज सोनी को मंडल मीडिया प्रभारी, समर्थ द्विवेदी को मंडल आईटी संयोजक और जीतेंद्र चौरसिया को मंडल सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 42 मंडल सदस्य भी बनाए गए हैं। नगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के उज्जल भविष्य की कामना की है। (संवाद)