फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने मन की बात में बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
टेलीविजन पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के आह्वान पर सभी 11 मंडलों, 128 शक्ति केंद्रों व 772 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको लोगों ने देखा व सुना। जिला मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत कुछ यादगार पलों के साथ की। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें, शिल्पकारों, बुनकरों और अन्य कारीगरों के लिए भविष्य उज्ज्वल है। आप और हम उनके सामान को खरीद कर उनको आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं। ओलंपिक खेलों में जिन खिलाड़ियों ने भागीदारी की है और प्रथम दिन सिल्वर व दूसरे दिन गोल्ड मेडल लाकर देश का जो मान बढ़ाया है, वह इतिहास में याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें