फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से फिर बनेगी भाजपा की सरकार - सुधीर गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं यूपी के चुनाव सह प्रभारी सांसद सुधीर गुप्ता ने महोबा पहुंचकर सदर विधानसभा एवं चरखारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने की। चुनाव सह प्रभारी ने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक में बताया कि भाजपा के शासन में बुंदेलखंड क्षेत्र तरक्की कर रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, महोबा को टूरिज्म हब, डिफेंस कॉरिडोर, अर्जुन सहायक परियोजना, केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट आदि योजनाओं से बुंदेलखंड के विकास को नई गति मिली है। जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चरखारी विधानसभा बैठक में विधानसभा प्रभारी सुनील पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गंगा चरण राजपूत एवं कमलेश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें