महोबा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने मंगलवार को उपकारागार का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल निरीक्षण किया। इस दौरान उपकारागार में 7-7 बंदियों से सफाई, सैनिटाइजेशन, भोजन व पानी, उनकी पैरवी आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
वर्चुअल निरीक्षण में जेलर ने बताया कि उपकारागार में वर्तमान में 427 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें से 382 पुरुष व 28 अल्पवयस्क और 17 महिला हैं। 7 बच्चे भी अपनी मां के साथ हैं। जिन्हें दूध व पौष्टिक आहार का प्रबंध अलग से किया जाता है। बंदियों में नास्ते में चाय, गुड-चना, भोजन में मसूर की दाल, रोटी, आलू-पालक की सब्जी दी जा रही है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने जेलर को बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि महिला बंदियों के साथ निरुद्ध बच्चों का टीकाकरण व उन्हें निर्धारित पौष्टिक आहार मिले। कोविड से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।