फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में 20 करोड़ के कार्यों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत की बैठक में 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विकास कार्य कराने की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। संचालित योजनाओं की समीक्षा के बाद नदारद अधिकारियों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में आयोजित कार्य योजना की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी की अध्यक्षता में हुई । अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार ने पिछले वर्ष 2022 की बैठक की कार्य योजना की पुष्टि करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रस्तावित कार्यों की योजना सदन पर सामने रखी। प्रतिनिधियों के प्रस्ताव को शामिल करते हुए बैठक में पंचम व 15वें वित्त के बजट 12.50 करोड़ और जिला निधि के आठ करोड़ रुपये की धनराशि के बजट सहित 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्यों को सर्व सहमति से सदन में मंजूरी दी गई।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य माया राजपूत, तेजा शिवहरे, कबरई ब्लाक प्रमुख राजू सिंह, चरखारी ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा, जैतपुर ब्लाक प्रमुख संदीप राजपूत, लिपिक वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आरएस मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें