फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवम्बर तक करें आवेदन, अगले माह मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने ऐसे छात्रों को आवेदन के लिए एक और मौका दिया है। अब छात्र 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगले माह यानि दिसम्बर में उनको छात्रवृत्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया किबीएड, डीएलएड, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, फार्मेसी सहित कई पाठ्यक्रमों में अभी काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
इस कारण कई कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश नहीं हो पाए हैं। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन के लिए विशेष समय दिया गया है। आवेदन के दूसरे चरण में कक्षा 9 और 10 के सभी छूटे छात्र-छात्राएं विभागीय पोर्टल पर 19 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में 27 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी। कक्षा 11 और 12 व दशमोत्तर के छात्र-छात्राएं 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। दिसम्बर के अंत में इन सभी की छात्रवृत्ति आ जाएगी। उन्होने कहा कि पहली बार में वंचित छात्र-छात्राएं इस बार आवेदन कर सकते हैं। जिससे उनको छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें