महोबा। रबी की फसल की बुआई के लिए डीएपी खाद का इंतजार आज खत्म हो गया। उड़ीसा के पारादीप से डीएपी की 1280 एमटी की रैक आज महोबा पहुंच गई। 640 एमटी डीएपी हमीरपुर भेजी जाएगी। रविवार से खाद का वितरण कराया जा सके। जिलाधिकारी खाद की समस्या को लेकर मामले की निगरानी कर रहे हैं। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता समितियों में इस समय खाद नहीं है। शनिवार देर रात या रविवार को रैक आने की संभावना है। जिसमें 1280 एमटी डीएपी रैक मिलेगी। जिससे में महोबा और हमीरपुर को वितरण किया जाएगा। रैक मिलते ही खाद का आवंटन दुकानों को कर दिया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द किसानों को खाद मिल सके। खाद के वितरण से लाइन लगना खत्म हो जाएगा।
गोदामों में है 750 एमटी
जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि रबी की की फसल के लिए दुकानों में खाद का वितरण किया जा रहा है।
नवंबर तक लक्ष्य 5987 है, जिसके सापेक्ष 6289 एमटी का वितरण किया जा चुका है। 750 एमटी डीएपी गोदामों में सुरक्षित है। अब तक 6810 एमटी खाद आ चुकी है। यदि कोई भी खाद विक्रेता किसानों से निधारित रेट से अधिक मूल्य लेता है, तो उसके खिलाफ किसान लिखित शिकायत करें। विक्रेता के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रैक आने वाली है, समितियों में कर्मचारी हड़ताल पर जिससे एग्री जंक्शन को खाद आवंटित कर वितरण कराया जाएगा।