फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरब्रिज में दुर्घटनाओं से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
ंडरब्रिज में जाम लगाए महिला कांग्रेस पदाधिकारी व नागरिक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में बजरिया के समीप बने अंडरब्रिज की सड़क क्षतिग्रस्त और जलभराव होने से हो रहीं दुर्घटनाओं से नाराज महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के साथ जाम लगा दिया। दो घंटे तक अंडरब्रिज में जाम लगा रहने से वाहन चालक परेशान रहे। एसडीएम व सीओ ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण कराए जाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर छह से अधिक स्थानों पर अंडरब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन शुरुआती दौर से ही यहां जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहता है। लगातार पानी भरा रहने से सड़क भी उखड़ गई है। नागरिकों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शकीला बानो के नेतृत्व में महिलाओं व नागरिकों ने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अंडरब्रिज में जाम लगा दिया।
महिलाओं का कहना था कि दो दिन के अंदर दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। रात के समय अंडरब्रिज में अंधेरा रहता है। मोड़ होने के चलते वाहन टकरा जाते हैं लेकिन रेलवे विभाग व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जाम की सूचना पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी रामप्रवेश राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने सात दिन के अंदर सड़क की मरम्मत कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने का भरोसा दिया, तब दोपहर तीन बजे जाम खुल सका। प्रदर्शन में अरविंद कुमार, रचना राजपूत, बुधिया कुशवाहा, गिरिजा, सुल्ताना, मालती, जोहरा, रीता, शांति, रोशनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें