महोबा। डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश पर सोमवार को गोरखगिरि पेंटिंग फेस्टिवल फेस-2 के तहत गोरखगिरि पर स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान कलाकारों ने जनपद महोबा के पर्यटन स्थलों की पेंटिंग गोरखगिरि के पत्थरों पर की। रील मेकिंग में अमित द्विवेदी व वॉटर कलर में माही पुरवार ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर कलाकारों में उत्साह दिखा। रील मेकिंग प्रतियोगिता में अमन सोनी दूसरे और संदीप चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। फोटोग्राफी में हरिओम पहले, धीरेंद्र शर्मा दूसरे और तनिष्क गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। वाटर कलर प्रतियोगिता में संजय सोनी दूसरे और भूमिका शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
स्टोन पेंटिंग में अंकित सेन पहले, निशा विश्वकर्मा दूसरे, छत्रसाल तीसरे, निदा चौथे व जीतेंद्र पांचवें स्थान पर रहे। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. चित्रगुप्त, एडीएम सरोज कुमार, सीएम फैलो अंशिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।