फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के अमित पहलवान ने पटियाला के रोहित को चटाई धूल

विज्ञापन
दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के चंदौली गांव के प्राचीन मां गायत्री मेले में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र के पहलवान अमित कुमार व पटियाला के रोहित को हरा दिया। विजेता पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चंदौली गांव के दो दिवसीय परंपरागत मेला का शुभारंभ दंगल से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व ग्राम प्रधान कृष्णकुमार राजपूत ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती कराई। फतेहपुर के राजू पहलवान ने कर्वी के अनिल को पटकनी देकर कुश्ती जीती। बिंदकी के पहलवान नरेंद्र भार्गव ने फतेहपुर के गोपेश को हराया। रिवई के प्रीतम ने चंदौली के पिट्टा पहलवान को धूल चटाई। धौहल के अनिल कुमार ने दयालपुरा के रंजीत को हराया। इसके अलावा कई कुश्तियां बराबरी पर छूटी।
दंगल में निर्णायक की भूमिका शिक्षक छविलाल व रामरतन गुरुदेव ने निभाई। इस मौके पर नौसारा प्रधान धर्मेंद्र सिंह, अनघौरा प्रधान मनोज कुमार, कंधीलाल राजपूत, कुड़ार प्रधान सज्जन राजपूत, सुदर्शन पाल, रामजी तिवारी, आशीष कुमार, रामफल, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें