फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर एंबुलेंस सेवा एम्बुलेंस सेवा अलर्ट मोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं दिवाली के दौरान भी 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। एंबुलेस सेवा प्रदाता संस्था जीवीके ईएमआरआई की ओर से सभी एंबुलेंसों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि जिले में 108 सेवा 14 और 102 सेवा की 12 एंबुलेंस हैं। दिवाली के दौरान भी सभी एंबुलेंसों को हाट स्पॉट पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। सभी एंबुलेंसों में ऑक्सीजन व अन्य जीवनरक्षक दवाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

इनसेट
डायल करें 108 व 102
पटाखे या किसी भी प्रकार की आग से जलने, सांस की समस्या, पेट दर्द, रोड एक्सीडेंट, ह्रदय रोग, ब्रेन हेमरेज सहित अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए 108 एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध हैं। 102 एंबुलेंस सेवा भी गर्भवती व दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें