फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ननिहाल में रहेंगे मृतका के तीनों बच्चे

Tue, 17 Sep 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के चौका गांव में बहू की हत्या के बाद ससुर के आत्महत्या करने की घटना के बाद घर में किसी के न होने पर नाना तीनों बच्चों को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन

नाना का कहना है कि स्थिति सामान्य न होने तक वह बच्चों का भरण-पोषण करेगा। उधर, पति पर भी हत्या का आरोप होने से मायके पक्ष के लोग उसे अब निर्दोष बता रहे हैं।
चौका गांव में तीन दिन पहले ससुर गोपाल ने अपनी बहू माया देवी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता रामकिशन ने पति रवि और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद ससुर ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे मृतका के तीनों बच्चों रोशनी, रोशन और कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पति फरार है। घर में किसी के मौजूद न होने पर नाना रामकिशन तीनों बच्चों को अपने साथ घर ले गया।
पुलिस ने अभी तक पति को गिरफ्तार नहीं किया है। मृतका के पिता का कहना है कि दामाद रवि घटना में निर्दोष है। बच्चों के भविष्य को लेकर उसकी रिहाई के लिए पुलिस से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें