फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षाकाल के दौरान जिले में 63,34,830 पौधे रोपित करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पौधरोपण समिति की बैठक डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वर्षाकाल के दौरान जिले में 63 लाख 34 हजार 830 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि जिले को हरा-भरा करने के लिए वन विभाग को 31,61,592 और अन्य विभागों को 31,73,238 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य विभागों के पौधरोपण के लिए 50 फीसदी गड्ढे खुदवाए जा चुके हैं। इस पर डीएम ने 13 जून तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत गड्ढों की खुदाई कराने के निर्देश दिए।
जिले में वन विभाग की 29 नर्सरी संचालित हैं। जिनमें बीते वर्ष के 23,91,998 पौधे अवशेष हैं जबकि वर्तमान में 35,23,950 नई पौध तैयार की गई है। डीएम ने वर्षाकाल में शत-प्रतिशत पौधों का रोपण व उनकी देखरेख का इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, बीएसए सूर्यभान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें