आल्हा चौक में प्रदर्शन करते जनसत्ता दल के कार्यकर्ता
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पूर्वी लद्दाख में चीन सेना द्वारा धोखे से हमला किए जाने पर भारतीय सैनिकों के शहीद होने से लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आल्हा चौक में प्रदर्शन कर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने की अपील की।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष सारांश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए आल्हा चौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पूर्वी लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चीन सेना द्वारा धोखे से हमला किए जाने पर कड़ी निंदा करते हुए चीन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीन की इस हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।