फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें खोदकर छोड़ने पर कार्यदायी संस्थाओं को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी व पनवाड़ी के गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गईं पाइप लाइनों से सड़क ध्वस्त होने के मामले में प्रशासन ने चार कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस कार्रवाई से खोदी गई सड़कें छोड़ने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में हर घर नल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइनें बिछाने का काम कराया जा रहा है। ब्लॉक चरखारी के पाठा, पुपवारा, बैहारी, कनेरा, जतौरा, सुदामापुरी, छानी और रिवई के गांवों की सीसी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ठेकेदार पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों को छोड़कर गायब हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अमर उजाला ने 27 दिसंबर के संस्करण में इस बारे में प्रमुखता से छापा। खबर का असर यह रहा कि डीएम मनोज कुमार ने परियोजना के नोडल अधिकारी एडीएम (नमामि गंगे) जुबेर बेग को निर्देश दिए कि संस्था को नोटिस देकर तत्काल सड़कें दुरुस्त कराई जाएं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद गांवों के रास्तों की तोड़ी गईं सीसी सड़कों का सुधार न कराने वाली चार कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस दिया गया है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र सुधार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें