फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को हटाया, दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक मालिकों से विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्रक मालिकों के खिलाफ हमला व सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद अवैध वसूूली के आरोप लगने पर नायब तहसीलदार को डीएम ने महोबा तहसील से हटाकर कुलपहाड़ स्थानांतरित किया है। चेकिंग के दौरान टीम में शामिल दो लेखपालों को भी निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

21 दिसंबर की सुबह चेकिंग अभियान के दौरान नायब तहसीलदार पंकज गौतम ने हमीरपुर चुंगी के समीप ओवरलोड ट्रक पकड़ा था। इस दौरान ट्रक मालिकों ने अवैैध वसूली का आरोप लगाते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। नायब तहसीलदार ने बालू माफिया पर हमला व बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। उधर, ट्रक यूनियन व मालिकों ने डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र देकर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चक्का जाम की धमकी दी थी। उन्होंने जांच कराने और मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। गुरुवार को डीएम ने ट्रक मालिकों के आरोप के आधार पर नायब तहसीलदार पंकज गौतम का स्थानांतरण महोबा से कुलपहाड़ तहसील कर दिया है। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर चेकिंग के दौरान खनिज प्रवर्तन टीम में शामिल लेखपाल सुरेश पटेल व राजन को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच तहसीलदार को दी गई है। उधर ट्रक यूनियन व मालिक अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें