फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में गिट्टी लेने आए ट्रक के परिचालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जनपद बहराइच के खम्हरिया गांव निवासी नफीस उर्फ छोटू (22) बुधवार को ट्रक चालक अपने चाचा याकूब के साथ गिट्टी लेने आया था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे गंज गांव स्थित कान्हा ग्रेनाइट में ट्रक में गिट्टी लोड होने के बाद ट्रक चालक ने देखा कि परिचालक छोटू ट्रक के पास ही मृत अवस्था में पड़ा है।
उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
- बाईपास सड़क निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर-बेलाताल के मुख्य मार्ग व बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग तेज हो गई है। कस्बे के समाजसेवी इंद्रपाल रिछारिया के नेतृत्व में डॉ. सतीश राजपूत, रघुवीर राठौर आदि ने एसडीएम स्वेता पांडेय को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पांच किमी लंबी मुख्य सड़क पूरी तरह गडढ़ों में तब्दील है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों व दुकानदारों का धूल के चलते बुरा हाल है। इस सड़क का निर्माण प्रस्तावित है लेकिन कार्य शुरु नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह बाईपास मार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने सड़क का शीघ्र निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें